उन्हैल| कस्बे के स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को पौधरोपण किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने परिसर में फलदार पौधे लगाए। पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत अमरूद, जामुन, आम सहित कई अन्य फलदार पौधे रोपे गए। लैब टेक्नीशियन अनिता वैष्णव, लैब टेक्नीशियन विजय नाथ, लैब सहायक अजहरूद्दीन, डाटा एंट्री ऑपरेटर आशीष दायमा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि वृक्ष ऑक्सीजन देते हैं, पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं। कर्मचारियों ने पौधों को पानी देने की जिम्मेदारी ली।