भास्कर न्यूज | बारां जिले के युवा कवि सोनू सुरीला को कादंबरी साहित्य संस्थान मध्यप्रदेश स्वर्गीय शंकरलाल साहू सम्मान से सम्मानित करेगा। राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष नाथूलाल निर्भय ने बताया कि राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के आर्थिक सहयोग से प्रकाशित सोनू सुरीला की पहली काव्य कृति रण ज्वालाएं का चयन पुरस्कार के लिए हुआ है। संस्थान ने डाक के जरिए देशभर से रचनाकारों की प्रकाशित कृतियां मंगाई थीं। निर्णायक मंडल ने इनमें से रण ज्वालाएं को सम्मान के लिए चुना। इसके तहत 31 अक्टूबर को जबलपुर में होने वाले समारोह में सोनू सुरीला को प्रशस्ति पत्र, नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय कवि संगम समेत जिले के साहित्यकारों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।