श्रीगंगानगर| गंगानगर कला मंच की ओर से अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. ओपी वैश व अध्यक्ष मनीराम सेतिया की मौजूदगी में साहित्यकारों ने विविध रसों की छटा बिखेरी। गोष्ठी का आगाज कवि बनवारी लाल शर्मा ने किया। इसके बाद रामचन्द्र गड़ई, बनवारी लाल बन्नी और डॉ. कृष्ण कुमार ‘आशु’ ने अपनी भावपूर्ण कविताओं व गजलों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, पंजाबी गीतकार सुरजीत सिंह रंगीला व कमलप्रीत बराड़ ने अपनी प्रस्तुतियों से आध्यात्मिक रंग जमाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिव कटारिया ने किया। अंत में सेतिया ने आभार जताया।