पूर्णिमा ग्रुप के के पीसीई कैंपस का नजारा और दिनों से कुछ अलग था। यह अवसर था यहां के हॉस्टलर्स के लिए एनुअल फेस्ट की शुरुआत का, जिसका 'पटियाला महफिल' की दमदार लाइव परफॉर्मेंस के साथ शानदार आगाज हुआ। ग्रुप के पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के करीब चार हजार हॉस्टलर्स ने इन प्रस्तुतियों को एंजॉय किया। पंजाब के इस 14 सदस्यीय बैंड की ओर से यहां पंजाबी व हिन्दी फिल्मी व सूफी गीतों की एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी गई। इन्होंने कुन फाया कुन गीत के साथ अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद मेरा पिया घरा आया, ख्वाजा मेरे वाजा, तेरी दीवानी, इश्क वे छडेया, तेरे बिना ना गुजारा ए, बिन तेरे क्या जीना और ताल से ताल मिला जैसे गीतों की दमदार प्रस्तुतियां देकर हॉस्टर्स में उत्साह का माहौल बनाया। इसके बाद ग्रुप की ओर से से नए-पुराने हिन्दी फिल्मी गीतों का नॉनस्टॉप मैशअप पेश किया तो स्टूडेंट्स का उत्साह परवान चढ़ा। स्टूडेंट्स ने भी अपने सुरों के जरिए पटियाला महफिल बैंड का भरपूर साथ दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्णिमा-जीत ग्रुप के एमडी राहुल सिंघी ने हॉस्टल लाइफ को जीवन का यादगार समय बताते हुए इसका सही उपयोग करने को प्रेरित किया। पूर्णिमा ग्रुप के एडमिन डायरेक्टर अश्विनी लाटा ने बताया कि हॉस्टलर्स को मौजमस्ती के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा फोकस करते हुए सर्वांगीण विकास के लिए सह गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।