पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में शनिवार को पत्रकारिता के बदलते परिदृश्य को लेकर विशेष सेशन हुआ। यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से हुए इस सेशन के एक्सपर्ट दैनिक भास्कर डिजिटल के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित रहे। पत्रकारिता का बदलता परिदृश्य : पारंपरिक से डिजिटल की ओर बदलाव विषय पर किरण राजपुरोहित ने छात्रों को डिजिटल जनर्लिज्म से जुड़े गुर सिखाए। इस दौरान ट्रेनी जर्नलिस्टस के तौर पर निकाय चुनावों के कवरेज में अहम योगदान निभाने वाले पत्रकारिता के छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी की प्रो प्रेजिडेंट डॉ. मंजरी राय, फैकल्टी ऑफ डिजाइन एंड आटर्स के डीन डॉ.जितेंद्र शर्मा, प्रोक्टर प्रमेंद्र मीणा, दैनिक भास्कर डिजिटल के सीनियर मैनेजर- एडिटोरियल विपिन कुमार सहित विभाग के अन्य फैकल्टीज और छात्र मौजूद रहे। विभाग की प्रोफेसर डॉ. रूचि गोस्वामी ने बताया कि सेशन में पत्रकारिता की महत्ता बताते हुए किरण राजपुरोहित ने छात्रों को बरगद के पेड़ की तरह बनने की सलाह दी, जिससे गमले में उगाना नामुमकिन हो, जो सीखने के लिए हमेशा तैयार रहे और बरगद की तरह फैलने की काबिलियत रखे। किरण राजपुरोहित ने छात्रों को पत्रकारिता को एक पेशे के रूप में देखने के साथ–साथ इसे एक मिशन के रूप में लेने की सलाह दी। साथ ही गंभीर और इनवेस्टिगेटिव पत्रकारिता की राह में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताया। ओरिजनल कंटेट जर्नलिज्म की जरुरत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर और कार्यक्रम की संयोजक अनीशा सिंह ने बताया कि सेशन के दौरान किरण राजपुरोहित ने पत्रकारिता के छात्रों के सवालों के भी जवाब दिए। इस दौरान राजपुरोहित ने पत्रकारिता में आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस की भूमिका के बारे में भी बात की। उन्होंने ओरिजनल कंटेट पर जोर देते हुए इसे तैयार करने के गुर भी सिखाए। सेशन में राजपुरोहित ने पिछले कुछ वर्षों में पारम्परिक पत्रकारिता में आए बदलावों को समझाया और डिजिटल जर्नलिज्म के गुर सिखाए। विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सोमेंद्र प्रजापत ने बताया कि सेशन के दौरान पत्रकारिता के छात्रों ने ओरिजनल कंटेंट और बदलते दौर की पत्रकारिता से जुड़े सवाल पूछे। फैकल्टीज के भी सिलेबस और ग्राउंड पर आने वाली वास्तविक चुनौतियों से सम्बंधित सवालों के जवाब एक्सपर्ट ने दिए। इस दौरान किरण राजपुरोहित ने डिजिटल जर्नलिज्म में भास्कर की ओर से किए जा रहे इनोवेशंस के बारे में बताया। साथ ही बताया कि दैनिक भास्कर डिजिटल ऐसा पहला मीडिया प्लेटफॉर्म बना जिसने इतिहास में पहली बार 309 निकायों के चुनाव परिणाम लाइव बताए। 21 छात्रों को बेहतरीन काम के लिए किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में बेहतरीन काम करने वाले 21 छात्रों को स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित ने सम्मानित भी किया। इनमें आरक्षी भटनागर, आरुषि महेश्वरी, चित्रा देवनानी, ध्रुवराज दइया, केशव श्रीधर, कुशाल सिंह राजावत, लक्षिता चंदानी, मानवी रावत, मिजान खान, पाइवा शर्मा, राजेश चौधरी, राशि चौहान, रेनू बेरवा, रितिक दहिया, रोहित कुमार मीणा, सक्षम शर्मा, श्रेयांश सिंह, शुभा शर्मा, सिया सिंह, सुमित पूनिया ओर ऋषिका वशिष्ठ शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन पलक शर्मा और पायल ललवान ने किया। खुशी शेखावत और इशू शर्मा ने रिपोर्ट तैयार की। विभाग की प्रोफेसर डॉ. रूचि गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान डॉ. निखिल शर्मा, डॉ. पूजा सिंह सहित अन्य फैकल्टी मौजूद रहे।