भीलवाड़ा शहर के कई इलाकों में गुरुवार को इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते तीन से चार घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। एवीएनएल ने अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह और दोपहर अलग-अलग समय पर पावर कट की जानकारी दी है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम तय समय से पहले पूरे कर लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सुबह 8 से 12 बजे तक चार घंटे बिजली बंद एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 11 केवी अजमेर रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान सिविल लाइन, कर विभाग, जलदाय विभाग, अजमेर चौराहा, तुलिप होटल, टीवीएस शोरूम, रिलायंस मॉल, गायत्री आश्रम, बड़ी पुलिया सुभाष नगर, छोटी पुलिया, आर. के. कॉलोनी, ए और बी सेक्टर सुभाष नगर, पीडब्ल्यूडी कार्यालय सुभाष नगर तथा अजमेर रोड फीडर से जुड़े अन्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 11 केवी शिवम नर्मदा विहार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान राधे नगर, लक्की नगर, नर्मदा विहार फेज-1, नर्मदा विहार फेज-2, आरटीओ कार्यालय, आर. पी. लड्डा नगर, डी. रानोलिया इंडस्ट्री तथा शिवम नर्मदा विहार फीडर से जुड़े अन्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। विभाग ने पहले से तैयारी करने की अपील की विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पावर कट से पहले अपने जरूरी काम पूरे कर लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।