कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल शनिवार को बारां के देवधाम झाड़ौता पहुंचे। उन्होंने गुर्जर समाज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और नारेबाजी भी की। गुंजल ने अपने भाषण में कहा कि हिंदुस्तान की सत्ता का रास्ता किसान के खेतों से होकर निकलता है। इस देश की सत्ता पर कौन बैठेगा, इसका फैसला किसान ही करेगा। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा किसानों में बसती है। महंगाई पर भी सवाल उठाए उन्होंने बताया कि आजादी के इतने सालों बाद भी किसान को उसका हक नहीं मिला। गुंजल ने 13 महीने चले किसान आंदोलन का जिक्र किया, जिसमें एक हजार से ज्यादा किसानों की जान गई थी। गुंजल ने किसानों की आय और महंगाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ने को कहा। किसान नेता नरेश मीणा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में पहुंचे।