राजस्थान बार काउंसिल के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए प्रतापगढ़ में मतदान प्रक्रिया जारी है। कुल 23 सदस्यों के लिए हो रहे इन चुनावों को लेकर वकीलों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 294 वकील मदाधिकार का प्रयोग करेंगे न्यायालय परिसर में यह मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी। मतदान के कारण आज न्यायिक कार्यों को स्थगित रखा गया है। प्रतापगढ़ में लगभग 294 वकील इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 23 सदस्यों के लिए होगा चुनाव जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर ने बताया कि राजस्थान बार काउंसिल के 23 सदस्यों के चुनाव के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में हैं। पूरे प्रदेश के साथ प्रतापगढ़ में भी आज मतदान हो रहा है। वरीयता के आधार पर एक अधिवक्ता 23 सदस्यों के पक्ष में मतदान कर सकता है। यह पूरी मतदान प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हो रही है। इस चुनाव में निर्वाचित होने वाले 23 सदस्यों में से ही बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।