प्रतापगढ़ की ग्राम पंचायत रठांजना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर से आमजन को राहत मिली। इस शिविर में दो पात्र परिवारों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। पट्टा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने बताया- भूमि स्वामित्व संबंधी समस्या के कारण उन्हें लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर में उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया गया और आवासीय पट्टे प्रदान किए गए। लाभार्थियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अपने परिवार के लिए स्थायी आवास का निर्माण कर सकेंगे। शिविर में कुल 10 जॉब कार्ड, एक जन्म प्रमाण पत्र, एक विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र और दो आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि वे उनका अधिकतम लाभ उठा सकें। ये रहे मौजूद शिविर में नायब तहसीलदार संदीप कुमार, विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, शिविर प्रभारी वीरेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी शिवकन्या कुमावत, महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर दीपशिखा बिलवाल, आईसीडीएस सुपरवाइजर माधवी टेलर और सुंदरबाई मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।