संत बाल योगी बलरामपुरी महाराज मंगलवार को प्रतापगढ़ से 12 वर्षों की पदयात्रा पर निकले। उनका संकल्प गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराना और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। सेन समाज छात्रावास से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में उन्हें विदाई दी गई। उनका काफिला माता त्रिपुरा सुंदरी धाम के लिए रवाना हुआ। महाराज देशभर में पैदल भ्रमण के दौरान 12 ज्योतिर्लिंग, 51 शक्तिपीठ और कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा का संकल्प लेकर निकले हैं। प्रतापगढ़ में अपने प्रवास के दौरान श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और विदाई के अवसर पर उनके सफल संकल्प की कामना की। विदाई समारोह में सेन समाज के पदाधिकारी और समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने महाराज का आशीर्वाद लिया और उनके अभियान की सफलता की कामना की। ये रहे मौजूद इस अवसर पर नागूलाल सेन, देवीलाल सेन, समरथजी, जीतू भाई, धर्मेंद्र सोलंकी, सतीश सोलंकी, दीपक, नीलकमल, रामचंद्र, महेश गहलोत, जगदीश कमलिया, जगदीश सिद्धपुरा, लक्ष्मीनारायण, पप्पू भाई, श्यामजी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।