जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… मालपुरा गेट: टूटे फैरो कवर, लोग आए दिन हो रहे चोटिल सांगानेर के मालपुरा गेट से टूटे फैरो कवर की परेशानी 'भास्कर समाधान' पर रमेश यादव ने भेजी है। उन्होंने बताया कि मालपुरा गेट पर बनी नाली के फैरो कवर टूट गए हैं। लोकल अथॉरिटी को कई बार इन्हें दूसरा लगवाने के लिए कह चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। रात के अंधेरे में आए दिन कोई न कोई इस नाली की वजह से चोटिल हो रहा है। बेसहारा पशु और दोपहिया वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं। सुखदेवपुरा: पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव सुखदेवपुरा, नोहारा से भागवत प्रसाद शर्मा ने खराब रोड और उस पर हो रहे जलभराव की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि वाटिका रोड को कुछ महीने पहले ही नई बनाया गया था। साथ ही मीडियन में करीब एम मीटर ऊंची कंक्रीट वॉल भी बनाई गई है। लेकिन पाइप नहीं डालने से दोनों तरफ जलभराव होने से ये रास्ता डूब जाता है। निकायसी व्यवस्था न होने से सुबह–शाम इस रास्ते पर काफी जाम लगता है। इस समस्या का समाधान समय रहते करवाया जाए। मुरलीपुरा: घर के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर से खतरा जयपुर शहर के मुरलीपुरा क्षेत्र के विजयबाड़ी इलाके से विजय अग्रवाल ने घर के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि मेरे घर के आगे लगे इस ट्रांसफॉर्मर में आए दिन शॉर्ट सर्किट होता रहता है। इससे घर के लोग बहुत डरे हुए रहते हैं। इस समस्या का स्थायी समाधान करवाने की अपील है। मुहाना रोड: खुली डीपी से करंट लगने का रहता डर मुहाना रोड, मोहनपुरा से सुधीश कुमार, कृष्ण कुमार और प्रवेश कुमार ने इलाके में जली की डीपी से जुड़ी शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि प्लॉट नंबर 94, केसरग्रीन, मुहाना रोड पर बिजली की डीपी खुली पड़ी है। इसके तार उखड़े हुए हैं जिनमें करंट भी आ रहा है। यहां रोड लाइट भी नहीं हैं जिसकी वजह से हमेशा अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। इस समस्या का समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… गोपालबाड़ी: ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट, पकड़ा गया बाइक चोर गोपालबाड़ी की लेन नंबर 3, कालवाड़ स्कीम, अजमेर पुलिया के रहने वाले विकास मीना ने ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी बाइक चोरी होने की पोस्ट और संदिग्धों की सीसीटीवी पुुटेज का स्क्रीन शॉट शेयर किया था। पोस्ट के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। विकास ने अपनी पोस्ट पर उनकी समस्या के समाधान होने की जानकारी भी शेयर की है। करतारपुरा: पार्षद प्रतिभा शर्मा बनीं 'पब्लिक की स्टार' ‘भास्कर समाधान’ पर महावीर कॉलोनी, करतारपुरा से मांगीलाल बिश्नोई ने चैम्बर के ओवरफ्लो होने की समस्या शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि वार्ड 87 के श्याम किराणा स्टोर के सामने वाली गली में बीते एक महीने से चैम्बर चोक होने के कारण ओवरफ्लो हो रहा है। इससे गंदगी सड़कों पर बह रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 87 की पार्षद प्रतिभा शर्मा ने इस समस्या का समाधान करवाया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 2.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 3.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 4.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 5. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 6.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 7.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 9.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 10.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी