शहर के कई इलाकों में बंद स्ट्रीट लाइट, कचरे के ढेर, डंपिंग यार्ड की बदबू और अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। कहीं हादसों का खतरा है, तो कहीं गंदगी से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं, ‘भास्कर समाधान’ पर समस्याएं सामने आने के बाद वार्ड 89 में कचरे की समस्या दूर हुई और वार्ड 12 में नाली का काम शुरू होने से लोगों को राहत मिली। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… पार्षद भवानी सिंह राजावत बने 'पब्लिक के स्टार' निर्माण नगर, ब्रजलालपुरा से संजय ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया था की वार्ड 89 एनएनल ऑफिस के पास प्रस्तावित पार्क की जगह लोगों द्वारा कचरा डाला जाता है। इससे मच्छर-मक्खियां बढ़ने और बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। समस्या सामने आने के बाद पार्षद भवानी सिंह राजावत ने इसका समाधान करवा दिया। इससे लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए पार्षद भवानी सिंह राजावत को आज 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। नाली का काम शुरू, लोगों को मिली राहत गंगापोल रोड, शंकर नगर से जितेंद्र सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया था की वार्ड 12 में पुष्प गार्डन से लेकर चुंगी नाका तक एक नाली का टेंडर हुआ है। जिसमें बर्क ऑर्डर में 40 लाख का काम पास हुआ है, लेकिन काम नहीं हो रहा है। नाली का काम शुरू नहीं होने से इलाके में जल निकासी की समस्या बनी रह सकती है। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… हॉस्पिटल के पास स्ट्रीट लाइट बंद होने से परेशानी आगरा रोड, धेर की ढाणी से विपिन ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की 52 फीट हनुमान जी के पास पिंक सिटि हॉस्पिटल रोड पर स्ट्रीट लाईट काम नहीं कर रही है। स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात में सड़क पर अंधेरा रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है। अंधेरे के कारण दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। इन्होनें इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। गेट के सामने ठेला और कुत्तों से लोग परेशान भाग सिंह रोड, श्री सुधांशु महाराज चौक से नरेश आडवाणी ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की गीता भवन बीस दुकान के गेट के सामने एक व्यक्ति ने चाय की थड़ी और अंडे के ठेला लगा लिया है।साथ ही उसने 5-6 जंगली कुत्ते पाल रखे हैं, जिनके कारण लोगों में डर बना रहता है और राहगीरों को परेशानी हो सकती है। इन्होनें इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। कचरे के ढेर से लोग परेशान नाहरगढ़ रोड, पंचवा चौराहा, चांदपोल से हर्ष ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की रोड पर लोग कचरा डाल जाते हैं। भर-भर के कचरे का ढेर बन चुका है। आस-पास रहने वाले लोगों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता है। इससे मच्छर-मक्खियां बढ़ने और बीमारियां फैलने का भी खतरा रहता है। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। डंपिंग यार्ड की बदबू से लोग परेशान भोला रोड, विश्वकर्मा कॉलोनी से अमित पोरवाल ने अपनी समस्या पोस्ट कर बताया की गुर्जर की थड़ी से जो रोड स्वेज फार्म पर जा रहा है, उस पर नगर निगम ने डंपिंग यार्ड बनाया हुआ है। पास की सभी कॉलोनीयों में रहने वाले लोगों को गंदगी और बदबु के कारण सांस लेने में परेशानी होता है। इससे मच्छर-मक्खियां बढ़ने और बीमारियां फैलने का खतरा भी रहता है। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. पार्षद सीपी कुमावत बने 'पब्लिक के स्टार':खुले बिजली बॉक्स की समस्या हुई दूर 2. पार्षद प्रवीण कुमार बने 'पब्लिक के स्टार':मुरलीपुरा में पोस्ट के बाद बदल दिया मेनहोल का टूटा ढक्कन 3. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:टंकी बने 2 साल हुए, कंठ अब भी प्यासे, आवारा पशु लोगों पर कर रहे हमला 4.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 5.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 6.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 7.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 8. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 9.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 10.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें