राजाखेड़ा पुलिस ने ग्राम पंचायत चुनाव 2026 की आचार संहिता के दौरान दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और जुए की रकम जब्त की है। पहली कार्रवाई में, जारह रोड पर मंदिर के पास से राजेश (निवासी धारापुरा) को पकड़ा गया। उसके पास से एक अवैध देशी 12 बोर बंदूक और दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए। दूसरी कार्रवाई में, घना का पूरा इलाके में बीरेन्द्र पंडित की बिजली के पास से जुआ खेलते हुए तीन लोगों को पकड़ा गया। इनमें वीरेन्द्र दीक्षित, मनोज और तेजस उर्फ गोलू शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 3810 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए। पुलिस ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के दौरान अवैध हथियार और जुए जैसी गतिविधियों पर सख्ती जारी रहेगी।