सीकर कोर्ट परिसर के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोर्ट में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव होंगे। 22 अप्रैल को होने वाली वोटिंग को लेकर निर्वाचन मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के चुनाव के लिए सीकर बार काउंसिल के 1750 एडवोकेट्स और टैक्स बार के 20 एडवोकेट्स वोटिंग करेंगे। वोटिंग कैंपस के 200 मीटर परिधि में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव के लिए 22 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोट डालने के बाद वकीलों को बैलट पेपर बॉक्स में डालने होंगे। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश की सभी अदालतों में प्रचार-प्रसार का माहौल बना हुआ है। सीकर बार एसोसिएशन में डेढ़ हजार से ज्यादा वकील हैं, इसलिए यहां के वोटों को निर्णायक माना जाता है। सीकर में 1770 वोटर्स रजिस्टर्ड आदर्श आचार संहिता की पालना और चुनाव के सुचारू संचालन के लिए गठित हाईपावर कमेटी के एडिशनल पोलिंग ऑफिसर एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया- सीकर में 22 अप्रैल को सुबह 8 से 5 बजे तक वोटिंग होगी। सीकर में वोटिंग के लिए 1770 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। एडवोकेट वोटर्स के लिए अभिभाषक संघ सीकर के नोटिस बोर्ड पर वोटर्स लिस्ट और दिशा-निर्देशों के नोटिस चिपका दिए गए हैं। गौरतलब है कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्यों के चुनाव के लिए पूरे राजस्थान के रजिस्टर्ड वकील वोट डालेंगे।