राजस्थान बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव लिए प्रदेश भर के साथ जालोर में भी मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। वोटिंग को लेकर जिले में वकीलों के बीच भारी उत्साह देखा गया। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। जालोर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष खसा राम परिहार ने बताया- जिले में पूरी चुनाव प्रक्रिया अत्यंत शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या अव्यवस्था की कोई सूचना नहीं मिली। आंकड़ों में मतदान जालोर में कुल 448 अधिवक्ता मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 353 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 95 मतदाता अनुपस्थित रहे। 8 साल के लंबे अंतराल के बाद हो रहे इन चुनावों को लेकर वकीलों में खासा उत्साह देखा गया, जो मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारों से साफ था। चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी रमेश सोलंकी ने बताया- इस चुनाव में कुल 234 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से मतदाताओं को 23 सदस्यों का चयन करना था। निर्वाचित सदस्य अध्यक्ष का चयन करेंगे। जालोर में मतदान के लिए अभिभाषक संघ की ओर से एक पोलिंग बूथ बनाया गया था, जहां कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता के बीच वोट डाले गए।