राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उदयपुर में ए-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर युवा कांग्रेस नेता शंकर चंदेल को नियुक्त किया है। चंदेल कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। डोटासरा ने बुधवार को जयपुर मुख्यालय से नियुक्ति पत्र जारी किया और चंदेल को यह ​जिम्मेदारी दी है। चंदेल नगर निगम उदयपुर में 2019 से 2024 वाले बोर्ड में पार्षद रहे। वे कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष भी रहे। कई पदों पर रहे चंदेल इसके अलावा चंदेल राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सचिव, शहर जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव, यूथ कांग्रेस उदयपुर ए ब्लॉक अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस उदयपुर महासचिव, राजस्थान यूथ कांग्रेस सचिव, राजस्थान यूथ कांग्रेस महासचिव और 2019 में कांग्रेस के उप-महापौर प्रत्याशी भी रहे थे। ए-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सोमेश्चवर मीणा हैं और अब पार्टी ने युवा के रूप में चंदेल को मौका दिया है। उदयपुर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… डंपर और दीवार के बीच फंसे ठेकेदार की मौत:हादसे से पहले मजदूरों का पेमेंट कर बोले थे- 'आज तक का हिसाब हो गया, अब कल का कल देखेंगे' खेरवाड़ा में दो-भाइयों के घर से 37-लाख के जेवर चोरी:चोरों ने बाहर से कुंदी लगाकर दिया वारदात को अंजाम; पड़ोसी से खुलवाया गेट उदयपुर में कल 15 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल:विद्युत लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते पावरकट, जानिए किस समय रहेगी कटौती डॉक्टर्स डे पर उदयपुर में निकाली रैली:हजारों डॉक्टर सड़कों पर उतरे, अस्पतालों में हमलों और हिंसा के खिलाफ दिखाई एकजुटता