श्रीगंगानगर जिले में पिछले कई दिनों से हीटवेव का असर लगातार बना हुआ है। दिन में लू और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं, वहीं रात में भी वार्म नाइट के कारण दिन जैसी गर्मी महसूस हो रही है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सोमवार को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह से जिले में धूलभरी आंधी भी चल रही है। 45.1 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा जिला सोमवार को श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही जिला प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर संभाग में इन दिनों तपिश और हीटवेव का असर बना हुआ है, जिसमें श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है। रात में भी महसूस हो रही दिन जैसी गर्मी जिले में दिन के साथ रात का तापमान भी लोगों को राहत नहीं दे रहा है। वार्म नाइट के कारण रात में भी दिन जैसी गर्मी महसूस हो रही है। उमस और बिजली कटौती के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर के अनुसार मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री और अधिकतम 45.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 32.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दो दिन और गर्मी का असर रहने की संभावना मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दो दिन तक जिले में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। हालांकि, मानसून को लेकर अब परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। 2 जुलाई से तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई से श्रीगंगानगर और आसपास के जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।