सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में 15 दिन बाद पुलिस ने नाबालिग को गुजरात से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मज़दूरी करता है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़की से जान-पहचान की। इसके बाद आरोपी युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ गुजरात ले गया। पुलिस ने टेक्निकल सोर्सेज के आधार पर नाबालिग लड़की को गुजरात से दस्तयाब किया। पुलिस को आरोपी भी वहीं पर मिला। जहां से पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। महिला से रेप के मामले में पति का पार्टनर गिरफ्तार सीकर पुलिस ने 30 साल की महिला से रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक महिला के पति का बिजनेस पार्टनर था। जिसने महिला से रेप कर लिया था। आरोपी युवक को उसके गांव में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाली पुलिस थाने में लगा वाटर कूलर सीकर के कोतवाली पुलिस थाने में शुक्रवार को भामाशाह के सहयोग से थाना परिसर में वाटर कूलर लगाया गया। लोहार्गल महंत अवधेशाचार्य ने विधिवत पूजा-अर्चना करके इसकी शुरुआत की। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा,दोदराजका परिवार सहित थाने का स्टाफ मौजूद रहा।