राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर और अलवर जिले में बरसात हुई। अलवर में दिनभर बादल छाए रहे। रात करीब 8:15 बजे झमाझम बारिश हुई। श्रीगंगानगर में दोपहर करीब 3 बजे तेज बारिश हुई। खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के भिंडूसी गांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 1 युवक घायल हो गया। दोनों काम के बाद घर लौट रहे थे, लेकिन गांव से थोड़ी दूर पहले उन पर बिजली गिर गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, डीग, भरतपुर और धौलपुर जिलों में बारिश की उम्मीद जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। प्रदेश में अब तक औसतन 100.3MM बरसात हुई है। इधर जुलाई में भी कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हो रहा है। सबसे पहले- राजस्थान में बारिश की स्थिति पिछले 24 घंटे में चूरू में सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान चूरू में सबसे ज्यादा 25.6MM बारिश दर्ज की गई। झुंझुनूं के पिलानी में 10.1MM, सीकर में 4MM और जालोर में 1MM बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में दिनभर मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज बारिश नहीं होने और तेज धूप के कारण कई जिलों में तापमान बढ़ गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में 39.8 डिग्री, फलोदी में 39.8 डिग्री और बीकानेर में 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चूरू में बारिश के बाद भी पारा 37.5 डिग्री पर रहा। अब- प्रदेश में मौसम से जुड़ी PHOTOS… ये शहर सबसे ज्यादा गर्म पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…