नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। कमिश्नरेट में कांग्रेस नेता धरने पर बैठे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें कमिश्नरेट में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता; कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की दिल्ली में NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला से मारपीट-अभद्रता मामले में कांग्रेस नेता जयपुर में जीरो FIR की मांग पर अड़े हैं। दिल्ली के पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने से नाराज कांग्रेस नेता सोमवार शाम से कमिश्नरेट में धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। पूरी खबर पढ़ें 2. कार नहीं दिलाई तो ग्राइंडर से पिता का गला काटा महाराष्ट्र में राजस्थान के कारोबारी की बेटे ने ग्राइंडर से गला काटकर हत्या कर दी। बेटा नई कार खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था। पिता ने मना कर दिया था। कारोबारी मोहनलाल परमार (59) मूल रूप से पाली के देसूरी के रहने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें 3. चित्तौड़गढ़ में आंधी से गिरा रावण, कुंभकर्ण-मेघनाद झुके चित्तौड़गढ़ के कपासन में मंगलवार दोपहर आंधी से 71 फीट ऊंचा रावण का पुतला गिर गया। कुंभकर्ण और मेघनाद के 51-51 फीट के पुतले झुक गए। इसके बाद बारिश में पुतले भीग गए। उदयपुर में मंगलवार दोपहर करीब 15 मिनट तक बरसात हुई। राजसमंद के आमेट में बारिश के साथ ओले गिरे। पूरी खबर पढ़ें 4. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को मुंबई पुलिस ले गई मुंबई में बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच महाराष्ट्र पुलिस कोटा से दो गाड़ियों में लेकर रवाना हुई। काफिले में आगे थाना अधिकारी की गाड़ी एस्कॉर्ट करती हुई चलीं। पूरी खबर पढ़ें 5. कांग्रेस नेता से बोले गहलोत-अब तेरी रगड़ाई हो रही है पूर्व सीएम अशोक गहलोत सोमवार रात पुलिस कमिश्नरेट में चल रहे कांग्रेस के धरने में पहुंचे थे। इस दौरान राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सीबी यादव ने गहलोत से कहा कि क्या कैंप लगाएं टिकट तो मिलती नहीं। तब गहलोत ने कहा- अब तेरी रगड़ाई हो रही है न, मैं सालों से कह रहा हूं बिना रगड़ाई के आप पद पर बन जाओ, बिना रगड़ाई पद मिल जाए वो काम ढंग से नहीं कर सकता। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. जुड़वां भाइयों की गला काटकर हत्या डीग में 13 साल के जुड़वां भाइयों की गला काटकर हत्या कर दी। दोनों बच्चों के शरीर पर जगह-जगह कट के निशान मिले हैं। मंगलवार सुबह घर के पास के प्लॉट में दोनों के शव ​पड़े मिले। पूरी खबर पढ़ें 7. बीकानेर में चारे से भरे चलते ट्रेलर में लगी आग बीकानेर में बिजली के तारों के संपर्क में आने से चारे से भरे ट्रेलर में आग लग गई। ड्राइवर ट्रेलर को दौड़ाता हुआ 2 किलोमीटर दूर आबादी एरिया से बाहर ले गया और खुद बाहर निकलकर जान बचाई। पूरी खबर पढ़ें 8. चुनावी रंजिश के बीच क्रेटा में लगाई आग नागौर जिले के जायल थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार युवकों ने पूर्व प्रधान और उसके साथियों की कार को टक्कर मारी। इसके बाद फायरिंग कर कार को आग लगा दी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. कांग्रेस के पूर्व मंत्री के सामने ड्राइवर मैदान में उदयपुर में पूर्व खेल राज्यमंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया सायरा पंचायत समिति के वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने थावराराम को प्रत्याशी बनाया है। थावराराम पेशे से ड्राइवर हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।