राजस्थान में फूड एवं सप्लाई डिपार्टमेंट के सचिव अम्बरीश कुमार ने विभागीय मुद्दों पर चर्चा के नाम पर बुलाई बैठक में प्राइवेट संस्था ईशा फाउंडेशन और लैंडमार्क फोरम से जुड़ने के सेशन करवा दिए। साथ ही इन संस्थाओं से जुड़ने का फरमान सुनाते हुए इससे होने वाले फायदे के बाद मोटीवेशनल स्पीकर्स से 2 से ज्यादा सेशन करवा दिए। यह बैठक मंगलवार शाम को ली गई। इसमें प्रदेशभर के 300 से ज्यादा अधिकारी शामिल हुए। इसमें तमाम जिला रसद अधिकारियों, प्रवर्तन अधिकारी, प्रवर्तन निरीक्षकों समेत अन्य अधिकारी थे। विभागीय मुद्दों पर चर्चा के बजाय धार्मिक फाउंडेशन से जुड़ने के निर्देश सूत्रों के मुताबिक फूड सेक्रेट्री अम्बरीश कुमार के निर्देश पर बुलाई ये बैठक जयपुर के दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र के ऑडिटोरियम में हुई। इसमें पहले तो विभागीय मुद्दों पर थोड़ी देर चर्चा की गई, लेकिन बाद में मोटीवेशन स्पीकर्स के जरिए इन प्राइवेट संस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कोर्स के बारे में जानकारी दी गई। साथ में बताया कि किस तरीके से चार दिवसीय इस कोर्स से आपको जुड़ना है और इस पेड कोर्स के फायदे क्या-क्या हैं। बकायदा इसको लेकर वर्कशॉप में प्रेजेंटेशन भी दिया और यह भी बताया कि आपको इसका रजिस्ट्रेशन किस तरह से और कितने अमाउंट देकर करना है। अधिकारियों को पता तक नहीं बैठक के लिए जो ऑर्डर और सर्कुलर जारी किया, वह खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उपायुक्त सुनील पूनिया की ओर से 3 मई को जारी किया गया। उसमें बस इतना ही लिखा गया कि विभागीय मुद्दों पर चर्चा के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 5 मई को जयपुर के कृषि अनुसंधान केन्द्र दुर्गापुरा में होगा। हालांकि किन बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी, इसका कोई एजेंडा तय नहीं किया। लेकिन जब वर्कशॉप शुरू हुई और कुछ ही देर बाद दोनों निजी संस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर सेशन शुरू हुआ तो अधिकांश अधिकारी चौंक गए। बताया जा रहा है कि इसके लिए बकायदा एक सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया और उस पर फाउंडेशन से जुड़ने का मैसेज भी शेयर किया गया। 2020 में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रह चुके हैं अम्बरीश 2004 बैच के आईएएस अधिकारी अम्बरीश कुमार स्वयं ईशा फाउंडेशन में साल 2020 में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने ही वर्कशॉप में 4 हजार से 26 हजार का कोर्स सेशन ज्वाइन करने के लिए वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान में देर रात 22 IAS-58 IPS के ट्रांसफर:अजयपाल लांबा बने जयपुर रेंज के IG; ​​​​​​​6​ जिलों में कलेक्टर, 19 एसपी बदले राज्य सरकार ने रविवार (22 सितंबर) 58 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। तबादला सूची में सरकार ने 6 जिलों के कलेक्टर और 19 पुलिस जिलों में एसपी बदल दिए। 8 IAS और 4 IPS अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)