राजसमंद में चारभुजा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 101 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना इंचार्ज भगवतसिंह और डीएसटी प्रभारी सोनाली शर्मा के नेतृत्व में टीम ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से ऑपरेशन को अंजाम दिया। पिकअप वाहन से बरामद हुआ डोडा चूरा पुलिस ने एक पिकअप की तलाशी के दौरान कैरेट के नीचे सफेद प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर ले जाया जा रहा डोडा चूरा बरामद किया। इस दौरान पिकअप चालक गणेश लाल कुमावत, निवासी ओड़ा थाना रेलमगरा को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच पुलिस निरीक्षक ओमसिंह को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।