मनोहर थाना और अकलेरा की 65 ग्राम पंचायतों में आज पंच और सरपंच पद के लिए वोट डाले गए। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं थी। इससे पहले 22 अक्टूबर को इन्हीं मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान किया था। मतदान के दौरान सरपंच पद के प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मतदाताओं से वोट देने की अपील करते नजर आए। अकलेरा पंचायत समिति की 35 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 198 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां कुल 1,21,389 मतदाता हैं। वहीं, मनोहर थाना पंचायत समिति की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 161 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 1,03,348 मतदाता हैं। अकलेरा में मतदान प्रतिशत मनोहरथाना में मतदान प्रतिशत देखें PHOTOS-