राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे फेज में बुधवार को 22 जिलों में वोटिंग हुई। 22 जिला परिषदों के 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2197 वार्डों के सदस्यों के भाग्य के फैसला ईवीएम में कैद हो गया। शाम 6 बजे तक 64.32 प्रतिशत वोटिंग हुई। बाड़मेर की बाटाडू पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 78.30 और पाली की देसूरी पंचायत समिति में सबसे कम 49.11 प्रतिशत वोटिंग हुई। दूसरे फेज के चुनाव में पहले फेज से ज्यादा वोटिंग हुई है। 16 अक्टूबर को पहले फेज के चुनाव में 63.85% वोटिंग हुई थी। इससे पहले, झालावाड़ की झालरापाटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सलोतिया में मतदान केंद्र छोड़कर बाहर खाना खाने गए 4 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। डूंगरपुर में वोट डालकर लौट रहे लोगों की बोलेरो सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जोधपुर, अजमेर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, पाली और डूंगरपुर जिले के कई बूथों पर EVM खराब होने के कारण वोटिंग रुकी। अजमेर के पाटन गांव, दौसा के करणपुर, पाली के उमकली, सिरोही के सिंगारली खेड़ा, नागौर लुणियास गांव में गांव में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। शाम 6 बजे तक 22 जिलों परिषद में वोटिंग प्रतिशत … ये भी पढ़ें… कोटपूतली-बहरोड़ । बांसवाड़ा । बाड़मेर । दौसा । जालोर । झुंझुनूं । नागौर । पाली । राजसमंद । भीलवाड़ा । बीकानेर । करौली । डूंगरपुर । झालावाड़ । सिरोही । अजमेर । सीकर । जयपुर । जोधपुर । कोटा । अलवर । उदयपुर ।