कुंभलगढ़ पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग हुई। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दी। सरपंच पद के प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील करते दिखे। कुंभलगढ़ में कुल 72.25 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले 22 अक्टूबर को जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ था। कुंभलगढ़ में मतदान प्रतिशत देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS…