फलोदी जिले के किस गांव से कौन सरपंच बनेगा? कहां कितने दावेदार मैदान में हैं? इन सवालों के जवाब लेकर दैनिक भास्कर न्यूज एप की टीम गांव-गांव ढाणी-ढाणी पहुंची और वहां से जमीनी हकीकत को देखकर सरपंच पद के दावेदारों के नाम सामने लाई है। फलोदी जिले की 305 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 1000 से ज्यादा दावेदार सामने आए हैं। कई गांवों में 5-5 दावेदार आमने-सामने हैं, तो कहीं एक ही नाम पर सहमति बनाने के लिए रायशुमारी चल रही है। हालांकि,अभी दावेदारों के और भी नाम हो सकते हैं। फलोदी की सभी 9 पंचायत समितियों में पहले ही चरण में मतदान हैं। जिनमें 305 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुने जाएंगे। पढ़िए, सभी 9 पंचायत समितियों के ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के दावेदारों के नाम-