साइबर ठग अब फर्जी क्यूआर कोड, संदिग्ध लिंक और ओटीपी से व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने इस खतरे से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। ठग सोशल इंजीनियरिंग से व्हाट्सऐप अकाउंट तक पहुंच बनाते हैं। वे दोस्त या अधिकारी बनकर ओटीपी या पिन मांगते हैं। फिर परिचितों से इमरजेंसी या इलाज के नाम पर पैसे मांगते हैं। अनजान डिवाइस लिंक होने, ओटीपी आने या पैसे मांगने पर तुरंत सतर्क हो जाएं। अनजान क्यूआर कोड स्कैन नहीं करें और ओटीपी साझा नहीं करें। व्हाट्सऐप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखें। पैसे मांगने वाले परिचित की पहचान फोन कॉल से जांचें। अकाउंट हैक होने पर अनजान डिवाइसेस को लॉग आउट कर व्हाट्सऐप दोबारा रजिस्टर करें। शिकायत cybercrime.gov.in पर या हेल्पलाइन 1930 पर करें।