नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अलवर जिले से है। यहां दातियां गांव में मां ने 2 बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद ने भी सुसाइड कर लिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर में ओले गिरे, टोंक-बारां में भी बारिश
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का हल्का प्रभाव बना हुआ है। जयपुर में रविवार दोपहर सी-स्कीम, जवाहर नगर सहित कई इलाकों में बारिश हुई और ओले भी गिरे। अजमेर, टोंक, बारां सहित कई जिलों में भी बरसात हुई। प्रदेश में 19 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें 2. कांग्रेस MLA बोले- बिना शर्त बुलाएंगे तो भाटी के मंच पर जाऊंगा
बायतु विधायक हरीश चौधरी ने शिव MLA रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- आरक्षण के मुद्दे पर मेरी अपनी सोच और समझ है। अगर रविंद्र सिंह भाटी मुझे बिना शर्त बुलाएंगे और अपनी बात रखने का मौका देंगे तो मैं उनके मंच पर भी जाऊंगा। पूरी खबर पढ़ें 3. अग्निवीर बेटे के पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलख पड़ीं मां
चूरू जिले के ट्रेनी अग्निवीर महेश कुमार मुहाल का पार्थिव शरीर रविवार को उनके गांव पीथीसर लाया गया। बेटे के शव से लिपटकर मां बिलख पड़ीं। पिता लालचंद ने कहा- मैंने अपने बेटे को देश के नाम कर दिया है, मुझे गर्व है। पूरा गांव अग्निवीर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 4. बेटे-बेटी की हत्या कर मां ने किया सुसाइड
अलवर के दातियां गांव में मां ने कैंची से वार कर 2 बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद पर भी कैंची से वार कर सुसाइड कर लिया। महिला की छोटी बहन ने तीनों को लहूलुहान हालत में देखा तो सिर दीवार पर मार दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी खबर पढ़ें 5. ट्रेलर-बाइक की भिड़ंत, मां-बेटे समेत 3 की मौत
अजमेर जिले के किशनगढ़ इलाके में नेशनल हाईवे-48 तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। बाइक सवार चारों लोग किशनगढ़ से खोड़ा माताजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. ज्वेलरी शॉप से 70 लाख के गहने-नकदी चोरी
कोटा जिले के सुल्तानपुर कस्बे में स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से 70 लाख के गहने-नकदी चोरी कर ली। बदमाशों ने पहले सड़क की लाइट बंद की और ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरे का प्लग निकाला और तिजोरी उठाकर कार में ले गए। पूरी खबर पढ़ें 7. सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाया फंदा
भीलवाड़ा जिले में प्राइवेट बैंक में काम करने वाले युवक ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा- मैं थक चुका हूं, अब सहन नहीं होता। उसने बैंक मैनेजर पर काम के लिए दबाव बनाने और करियर खराब करने की धमकी देने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें 8. हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा युवक झुलसा
जयपुर में नशे में हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा युवक झुलस गया। अधजली हालत में पोल पर अटका युवक मदद के लिए गुहार लगाता रहा। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक कॉन्स्टेबल जान जोखिम में डालकर पोल पर चढ़े और लोगों की मदद से युवक को नीचे उतारा। पूरी खबर पढ़ें 9. डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार
दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भांडारेज के पास एक स्कॉर्पियो से करीब 1.50 करोड़ रुपए की स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने कोटा के 6 अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि सिकंदरा क्षेत्र के 3 आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. एक साथ मनेगी अष्टमी-नवमी, कन्या पूजन होगा
प्रदेशभर में 19 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी तिथि का कन्या पूजन किया जाएगा। तिथियों के संयोग के चलते इस बार दोनों तिथियों का पूजन एक ही दिन होगा।