नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अलवर से है। यहां कोर्ट ने हत्या के मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 9 को उम्रकैद अलवर में चुनावी रंजिश में हत्या के मामले में कोर्ट ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह समेत 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद शनिवार को सभी दोषी कोर्ट परिसर से मूंछों पर ताव देते हुए बाहर निकले। पूरी खबर पढ़ें 2. जोधपुर में फिर 5 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी जोधपुर में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक बार फिर 5 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ गई। डिलीवरी के बाद ज्यादा ब्लड लॉस होने पर सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया। इनमें से 1 वेंटिलेटर पर है, जबकि 3 ICU में एडमिट हैं। 1 प्रसूता सामान्य वार्ड में एडमिट है। पूरी खबर पढ़ें 3. 500 रुपए नहीं देने पर युवक को हाथी से कुचलवाया बांसवाड़ा के पाटन थाना इलाके में युवक को हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया। पैर से कुचलने से उसकी पसलियां टूट गईं। परिजनों का आरोप है कि हाथी वाले बाबा ने 500 रुपए मांगे थे, नहीं देने पर हाथी से हमला करवा दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि हमला करवाने की बात गलत है। पूरी खबर पढ़ें 4. भाजपा नेता के घर 3 करोड़ रुपए कैश मिले भाजपा नेता और शराब कारोबारी अशोक चांडक के घर से ED की टीम को 3 करोड़ कैश और 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी के डॉक्युमेंट मिले। साथ ही कई संदिग्ध लेन-देन के रिकॉर्ड मिले हैं। बिहार में अवैध बजरी खनन में 131 करोड़ के गबन के आरोप में 8 ठिकानों पर ED ने छापा मारा था। पूरी खबर पढ़ें 5. हवेली की नींव से निकले सोने से भरे 15 कलश जयपुर में एक हवेली की खुदाई में खजाना मिलने का दावा है। मालिक का आरोप है कि ठेकेदार और उसके साथियों ने करीब 40-45 किलो चांदी की सिल्लियां, सोने के सिक्कों से भरे 14-15 कलश और 8 से 10 हजार पुराने चांदी के सिक्के आपस में बांट लिए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा, बाइक सवार बाल-बाल बचे दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रेलर आगे चल रहे LPG टैंकर से नहीं टकराया। इस दौरान हाईवे पर जा रहे बाइक सवार 2 व्यक्ति बाल-बाल बच गए। दोनों भरतपुर की तरफ जा रहे थे, लेकिन घबराकर लौट गए। पूरी खबर पढ़ें 7. व्यापारी का किडनैप, कार में डालकर ले गए बाड़मेर के रीको थाना इलाके में क्रेटा कार में आए 4 बदमाशों ने एक व्यापारी का किडनैप कर लिया। बदमाश पहले शोरूम में घुसे और व्यापारी पर डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद 2 बदमाश उसे जबरन उठाकर कार में डालकर भाग हो गए। पूरी खबर पढ़ें 8. बॉयज हॉस्टल में घुसा मगरमच्छ कोटा के बोरखेड़ा इलाके में एक बॉयज हॉस्टल के बेसमेंट में मगरमच्छ घुस गया। यहां मेस में खाना बना रहे कुक और कर्मचारियों ने मगरमच्छ को देखा तो डरकर बाहर भाग निकले। मगरमच्छ आने से हॉस्टल में रहने वाले कोचिंग छात्रों में भी डर गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. लेपर्ड ने पर्यटकों के सामने किया शिकार जयपुर के झालाना लेपर्ड रिजर्व में लेपर्ड फ्लोरा के शावक ने एक जंगली खरगोश का शिकार किया। जंगली खरगोश घास में छुपकर बैठा था। शावक भी घात लगाकर बैठा था। मौका देखते ही शावक ने झपट्टा मारकर खरगोश को जबड़े में दबोच लिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. करौली का 26वां स्थापना दिवस कल पूर्वी राजस्थान के करौली का 26वां स्थापना दिवस 19 जुलाई को मनाया जाएगा। इस मौके पर 'रन फोर करौली' और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।