राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। जयपुर में शनिवार शाम को मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। प्रदेश में मौसम बदलने से अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया है। सबसे कम तापमान अलवर में 27 डिग्री रहा, जबकि माउंट आबू में पारा 27.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पिछले 24 घंटे में जयपुर, जोधपुर, अजमेर, पाली, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, टोंक, करौली में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश से खेतों में कटी फसल के खराब होने की आशंका है। मौसम की PHOTO पल पल का अपडेट देखने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए …