सीकर जिले में 25 साल की विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर रेप किया। अब आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। 25 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि आज से करीब ढाई साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। युवक ने सोशल मीडिया पर बातचीत में कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। ऐसे में महिला उस युवक की बातों में आ गई। कई जगह ले जाकर दुष्कर्म उसके बाद युवक महिला से मिलने के लिए भी गया। युवक ने महिला से रेप किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक कहने लगा कि वह उससे ही शादी करेगा। इसके बाद भी आरोपी ने कई जगह पर महिला के साथ रेप किया। अब शादी से किया मना जब भी महिला शादी की बात करती तो आरोपी बातों को टालता रहा कि जल्द ही शादी कर लेगा। लेकिन अब आरोपी युवक ने शादी करने से मना कर दिया। साथ ही महिला को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। 16 साल की नाबालिग लड़की लापता सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की 5 मई की रात को घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन नाबालिग लड़की का कुछ भी पता नहीं चल पाया। अब नाबालिग की मां ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।