खैरथल - तिजारा जिले के गांव सलारपुर में पति ने पीटा तो पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। जिसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। पति ने कहा कि बहुत अधिक मारपीट नहीं की। कभी कभार दोनों के बीच कहासुनी हो जाती थी। मृतका के भाई का कहना है कि बहन की पिटाई के बाद पिहर आकर जहर खा लिया। अब पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार जांच करेगी। हरियाणा के झिरका फिरोजपुर निवासी मृतका के भाई रफीक ने बताया कि उसकी दो बहन सुकनत और व नुसरत का विवाह करीब एक साल पहले ही तिजारा के सलारपुर गांव में हुआ था। सुकनत का पति साबिर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। अब 4 मई को सुकनत के साथ पति ने मारपीट की। उसके बाद वह ससुराल से पिहर आ गई। पिहर में आने के बाद देर शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पहले उसे तिजारा अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया गया। अलवर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में महिला के पति साबिर ने भी स्वीकार कर लिया कि उसने कोई बहुत अधिक पिटाई नहीं की। आपस में कहासुनी होने पर एक-दो थप्पड़ लग गए। यह बात भी सामान्य हो गई थी। लेकिन बाद में उसने पिहर में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार जांच करेंगे।