राजगढ़ में मंगलवार को दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रताप स्टेडियम में करीब 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के दौरान हुई रंगीन आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे स्टेडियम पहुंचे। राम दरबार झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा दशहरा महोत्सव के तहत दोपहर में सैनी धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें राम दरबार, शिव अघोरी और अन्य आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रताप स्टेडियम पहुंची। शोभायात्रा के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई प्रमुख लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रेखा सैनी, दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव मुन्ना सैनी, डॉ. रोहित गोयल और डॉ. आर.सी. यादव सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। रावण दहन के दौरान स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और आतिशबाजी का आनंद लिया।