राजसमंद के युवा उद्यमी नारायण लाल गुर्जर ने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। ईफ पोलीमर प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ नारायण लाल गुर्जर का एवेंडस वेल्थ-हुरुन इंडिया अंडर 30 में शामिल हुए है। 102 प्रभावशाली युवा उद्यमियों को मिला स्थान इस सूची में देश के 30 साल या इससे कम उम्र के 102 प्रभावशाली युवा उद्यमियों को स्थान मिला है। नारायण लाल ने कृषि में बढ़ते जल संकट का समाधान ढूंढते हुए कृषि अपशिष्ट से तैयार कर 100% जैविक एवं बायोडिग्रेडेबल जल-संरक्षण पॉलीमर विकसित किया। फसल उत्पादन बढ़ाने में मददगार साबित यह तकनीक मिट्टी में लंबे समय तक नमी बनाए रखने, सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता कम करने और फसल उत्पादन बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है। कंपनी के उत्पाद भारत सहित कई देशों के किसानों तक पहुंच चुके हैं। हुरुन इंडिया के अनुसार सूची में शामिल 102 युवा उद्यमियों की कंपनियों का संयुक्त मूल्य करीब 2.9 लाख करोड़ रुपए है। यह 75 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दे रही हैं। कृषि के नवाचार को आगे बढ़ाना नारायण लाल गुर्जर ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम, किसानों, ग्राहकों, निवेशकों और सहयोगियों को दिया है। नारायण लाल ने कहा- उनका लक्ष्य जल संरक्षण, खाद्य सुरक्षा और टिकाऊ कृषि के लिए नवाचार को आगे बढ़ाना है।