राजसमंद में पंचायत चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग के दिन सरकारी छुट्टी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने आदेश जारी किए हैं। इसमें 2 चरणों के चुनाव में अलग-अलग व्यवस्था की गई है। दो चरणों में होने वाले चुनाव में अलग-अलग 4 दिन सरकारी छुट्टी रहेगी। सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए पूरी सुविधा उपलब्ध कराना और ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करना है। पंचायत चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजसमंद: पहले-चरण के चुनाव में सरपंच पद के संभावित दावेदार:1 सीट से 8-8 आमने-सामने; खमनोर से सबसे ज्यादा उम्मीदवार राजसमंद में पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। प्रथम चरण में जिले की 5 पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव होंगे। पढ़ें पूरी खबर… कौन कर रहा है आपके गांव में सरपंच की दावेदारी:पहली बार भास्कर एप पर वो बड़े चेहरे जो मैदान में डटे, पढ़ें- पूरी लिस्ट राजस्थान के पंचायत चुनाव में किस गांव से कौन सरपंच बनेगा? कहां कितने दावेदार हैं? दैनिक भास्कर न्यूज एप पहली बार एक-एक गांव के दावेदारों के नाम लेकर आया है। पढ़ें पूरी खबर…