राजसमंद में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हुआ। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे पूरी हुई। इसके बाद मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। इस चरण में जिला परिषद के 16 वार्डों और भीम, देवगढ़, रेलमगरा व राजसमंद पंचायत समितियों के 80 वार्डों के लिए वोट डाले गए। चारों पंचायत समितियों में मतदान के लिए कुल 489 केंद्र बनाए गए थे। इनमें 483 मुख्य और 6 सहायक मतदान केंद्र शामिल थे। मतदान के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार हसीजा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राज्यवास स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने मतदान करने आईं बुजुर्ग मतदाता लाली बाई से बातचीत की। सहारा देकर उन्हें सीढ़ियों से सुरक्षित नीचे उतारा। देखें… मतदान प्रतिशत देखें चुनाव से जुड़ी तस्वीरें…