पाली | रामनगर में स्थानीय निवासियों की दूसरी बैठक पाल बालाजी मंदिर परिसर में हुई। सर्वसम्मति से रामनगर विकास समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए रामनिवास सोनी का चयन किया गया, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अमरचंद शर्मा को सौंपी गई। संरक्षक व कार्यकारिणी सदस्यों का वार्षिक शुल्क 1,100 रुपए तथा प्रत्येक घर के लिए सदस्यता शुल्क 500 रुपए तय हुआ।