उदयपुर|रोडवेज ने उदयपुर डिपो को अनुबंध पर मिली दो नई एसी बसों का संचालन शुरू किया है। एक बस कोटा और दूसरी जोधपुर मार्ग पर चलाई गई है। {कोटा रूट : अब दो एसी बसें उपलब्ध हैं। इनमें एक कोटा डिपो की है। ये बसें सुबह रवाना होकर शाम तक लौटेंगी। एक बस 6.30 घंटे और दूसरी 5.10 घंटे में कोटा पहुंचाएगी। समय बचाने के लिए स्टॉपेज सीमित रखे गए हैं।{जोधपुर मार्ग: अब यहां 2 वोल्वो और 4 एसी (2x2) बसें संचालित हैं। नई बसों से रात में भी सुविधा मिलेगी। पहले अंतिम एसी बस 4:15 बजे थी, अब 10:30 बजे भी उपलब्ध होगी।{बांसवाड़ा रूट : जोधपुर को बांसवाड़ा से जोड़ा है। यह उदयपुर से रात 12:30 बजे रवाना होगी। सुबह 4:30 बजे बांसवाड़ा पहुंचेगी। वापसी शाम 6 बजे से होकर रात 10 बजे उदयपुर आएगी।