बांसवाड़ा| लूट के मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अपराध शाखा जयपुर के विशेष अभियान (1 से 30 अप्रैल 2026) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक पुत्र मणिलाल चरपोटा (28) निवासी तेजपुर, थाना सदर को सोमवार को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ धारा 392, 467, 468 भादंसं के तहत प्रकरण दर्ज था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई जारी है।