राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने आज बारां शहर में पथ संचलन निकाला। अनुशासित स्वयंसेवकों का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यह संचलन शहर के चारमूर्ति चौराहे से शुरू हुआ। यह प्रताप चौक, संस्था धर्मशाला चौराहा, अस्पताल रोड और मंडी रोड होते हुए कोटा रोड तक पहुंचा। इस दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में चल रहे थे। मार्ग में नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने उनका स्वागत किया। संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।