चूरू | जिले की विभिन्न ब्लॉक में निर्धारित कार्यक्रमानुसार ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि 6 जुलाई को चूरू उपखंड की लालासर बणीरोतान व भामासी, राजगढ़ की सिद्धमुख व नवा, रतनगढ़ की बच्छरारा बड़ा, सरदारशहर की जैतासर व बंधनाऊ उतरादा, बीदासर की सारंगसर तथा सुजानगढ़ की शोभासर व मालासी ग्राम पंचायत में शिविर लगेंगे।