सादड़ी क्षेत्र के जाटों की डोरण गांव में मंगलवार शाम 4 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। करीब 16 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले से ही रखरखाव के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जा रही थी। अब लगातार इतनी लंबी अवधि तक बिजली गुल रहने से स्थिति और भी खराब हो गई है। अधिकारियों की इस उदासीनता से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।