डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशियों के माउंट आबू के रिसॉर्ट में ठहरने की सूचना है। जबकि भाजपा के प्रत्याशियों की उदयपुर की ओर जाने की जानकारी है। सागवाड़ा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। संभावित बोर्ड गठन और जोड़तोड़ की आशंकाओं के बीच यह कदम उठाया गया। सागवाड़ा नगर पालिका में 35 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही 35-35 उम्मीदवार मैदान में उतारे। वही बीएपी के साथ ही बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों की वजह से मुकाबला कड़ा हो गया। शाम 6 बजे वोटिंग खत्म होते ही प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी गई। कांग्रेस के प्रत्याशी एक जगह इकट्ठे हो गए। इसके बाद देर रात को उन्हें बस में बैठाकर जिले से बाहर रवाना कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशियों को माउंट आबू भेजा कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की माउंट आबू के एक रिसोर्ट में बाड़ेबंदी की सूचना है। जबकि भाजपा प्रत्याशियों को भी उदयपुर की ओर बाड़ेबंदी में ले जाया गया। हालांकि उन्हें बाड़ेबंदी में किस जगह पर ले जाया गया है इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव के परिणाम आने से पहले दोनों प्रमुख दलों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने की रणनीति अपनाई जा रही है। राजनीतिक गलियारों में इसे संभावित बोर्ड गठन और जोड़तोड़ की आशंकाओं के चलते दोनों दलों ने ये कदम उठाया है।