सादुलपुर | जोगी आश्रम में महंत धर्मनाथ के सानिध्य में चल रही दुर्गा पूजा में सुबह व शाम को विशेष आरती की जा रही है। प्रतिदिन भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की व्यवस्थाओं में सुखवीर बिजारणिया, पुचिया नाई, सुनील पूनिया, दीपक रोहिवाल, मांगीलाल गोस्वामी, संदीप चांगल, जेके रोहिवाल और रोहताश राजपूत आदि सहयोग कर रहे हैं। होली टिब्बा दुर्गा महोत्सव में संत संपतनाथ, लखनलाल गुगलवा ने माता की पूजा की। इस दौरान माता रानी को चुनरी ओढ़ाई गई तथा हलवे का भोग लगाया गया। सुशील सरावगी ने बताया कि 20 अक्टूबर को सुबह 11.15 बजे भंडारा लगाया जाएगा।