राजस्थान पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत सलूंबर की चार पंचायत समितियों की 111 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ। जिले की सेमारी पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 75.95 प्रतिशत और सबसे कम सलूंबर पंचायत समिति में 67.14 प्रतिशत मतदान हुआ। सलूंबर जिले के गींगला पंचायत समिति के गुडेल ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 13, 14, 15 पर शांता पटेल 9 महीने के बच्चे के साथ वोट करने पहुंची। विधायक शांता देवी ने सेमारी में मतदान किया। लसाड़िया पंचायत समति क्षेत्र के बेड़ावल गांव में वोटिंग के लिए लंबी लाइन लगी रही। वहीं, सेमारी पंचायत समिति कुराडिया ग्राम पंचायत की श्रृंगार कुंवर ने 103 साल की उम्र में वोट डाला। सलूंबर में मतदान प्रतिशत देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS- सलूंबर जिले की चार पंचायतें एक नजर में ग्राम पंचायतें- 111 मतदान केंद्र- 288