सलूंबर में कांग्रेस ने अपने जिला परिषद सदस्य और 4 पंचायत समितियों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सलूंबर में तीसरे और चौथे चरण में वोटिंग होनी है। तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों और 3 पंचायत समितियों में चौथे चरण में वोट पड़ेंगे। कांग्रेस ने जिला परिषद के सभी 21 वार्डों पर भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिला प्रमुख का पद एसटी महिला के लिए आरक्षित है। जिला परिषद के लिए दोनों चरणों में वोटिंग होगी। जिले की चार पंचायत समितियों में तीसरे चरण में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के लिए 5 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चौथे चरण में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए 14 नवंबर को और वार्ड पंच व सरपंच के लिए 16 नवंबर को वोटिंग होगी। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य की काउंटिंग और परिणाम 20 नवंबर को आएंगे, जबकि सरपंचों और वार्ड पंचों के रिजल्ट वोटिंग के दिन ही जारी कर दिए जाएंगे। जिले की सलूंबर, सेमारी, गिंगला और लसाड़िया पंचायत समिति में तीसरे चरण में वोटिंग होगी। वहीं, सराड़ा, झल्लारा और जयसमंद में चौथे चरण में वोटिंग होगी। सलूंबर में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सलूंबर जिला परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी सलूंबर पंचायत समिति गिंगला पंचायत समिति लसाड़िया पंचायत समिति सेमारी पंचायत समिति