सलुंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 जने बुरी तरह घायल हुए हैं। इनमें 8 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, गंभीर घायलों को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। घायलों में ज्यादातर के चेहरे, सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट लगी है। एक महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बाकी घायलों का भी इलाज जारी है। पिकअप में करीब 24 जने सवार थे। देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें.. महिला की हालत नाजुक थानाधिकारी हरीशंकर कटारा ने बताया कि सभी झालमपुरा से चामुंडा माताजी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। तभी पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह बेकाबू होकर सड़क से नीचे छोटे गड्डे में जा गिरी। पिकअप सड़क किनारे बड़े पत्थर और झाड़ियों के ​बीच में गिरी। पिकअप का बोनट बुरी तरह पिचक गया। इसमें सवार कई महिलाएं और बच्चे खून से लथपथ हो गए। ज्यादातर के चेहरे, सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट लगी है। एक महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बाकी घायलों का भी इलाज जारी है। पिकअप में करीब 24 जने सवार थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास ग्रामीणों की मदद से एक-एक कर घायलों को बाहर निकाला। तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। ज्यादातर घायलों को उदयपुर एमबी हॉस्पिटल के लिए रेफर किया है। --- ये खबर भी पढ़ें कोटा: पुलिया से गाड़ी गिरने पर धमाके जैसी आवाज आई:युवक बोला-होश आया तो लोग चीख रहे थे; महिला ने कहा- बेटी, बहन और भाभी को खोया कोटा में एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में किसी ने अपनी बेटी, बहन और भाभी को खो दिया तो किसी ने अपनी चाची, बुआ और फूफा को। मध्यप्रदेश के भोपाल से कुछ दोस्त और रिश्तेदार खाटूश्यामजी दर्शन के लिए निकले थे। शनिवार सुबह के समय सभी लोग गाड़ी में सो रहे थे। कोटा में धमाके की आवाज के साथ उनकी नींद खुली और चीख पुकार मच गई। (पूरी खबर पढ़ें)