भास्कर न्यूज़ | भीलवाड़ा महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस सेवा पखवाड़े के तहत महावीर इंटरनेशनल कनक ने शुक्रवार को विद्यालयों में सेवा गतिविधियां की। छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी तथा छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए। संस्था अध्यक्ष सुमन दुगड़ के अनुसार एपेक्स का 52वां स्थापना दिवस सेवा पखवाड़ा 1 से 14 जुलाई तक मनाया जा रहा है। सुभाष नगर राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में एपेक्स की सह-निदेशक दीपा सिसोदिया ने गरिमा प्रोजेक्ट के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया। छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन बांटे। आरसी व्यास कॉलोनी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धांधोलाई में 45 विद्यार्थियों को स्टेशनरी दी। कोषाध्यक्ष शिल्पा चौधरी व स्टाफ मौजूद रहा।