सवाई माधोपुर में पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक सालेह मोहम्मद शनिवार को सवाई माधोपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। रणथंभौर के बाघ की पेंटिंग भेंट की पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के सवाई माधोपुर पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव लईक अहमद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। मित्रपुरा कस्बे स्थित पेट्रोल पंप पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्हें रणथंभौर के प्रसिद्ध बाघ की पेंटिंग भेंट की गई। इसके जरिए क्षेत्र की वन्यजीव विरासत और पहचान से जुड़ी स्मृति भेंट की गई। चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा दौरे के दौरान सालेह मोहम्मद ने पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। चर्चा में चुनावी तैयारियों, संगठन की भूमिका और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर बातचीत हुई। पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने की अपील की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।