सवाई माधोपुर में नगर परिषद की ओर से आयोजित दशहरे मेले के दूसरे दिन सिंगिंग लाइव कंसर्ट का आयोजन किया गया। यहां खेल स्टेडियम में इस दौरान बालीवुड सिंगर मनमीत सिंह और स्वरूप खान ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें देर रात तक सवाई माधोपुर जमकर झूमे। इस दौरान स्वरूप खान दर्शकों के बीच भी जा पहुंचे और राजस्थानी गीतों महिला और युवतियों को नचाया। इस दौरान सभापति मेवा चौधरी और उप सभापति माया गोयल महिला और युवतियों का उत्साहवर्धन करती दिखी। अपनी पर्फोर्मेंस के दौरान स्वरूप खान ने मंच पर बच्चों बुलाकर उनके साथ खुद भी नाचते दिखाई दिए। म्यूजिकल नाइट की झलकियां.. देर रात तक झूमे लोग सवाई माधोपुर के सर्किट हाउस रोड स्थित खेल स्टेडियम में सर्वप्रथम सिंगर मनमीत सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस दी। यहां मनमीत सिंह ने एक से एक बालीवुड सॉन्ग्स पर परफॉर्मेंस दी। मनमीत ने हिंदी फिल्मों के देशभक्ति सहित नये और पुराने सदाबहार गानों की शानदार प्रस्तुति देकर शमां बांध दिया। मनमीत में याद में तेरी नैना बरसे , झूमे जो मेरी जान, तेरी मिट्टी पे में मर जावां, महफ़िल भी लूट जाये सहित कई गानों की प्रस्तुतियां दी, जिस पर श्रोता झूम उठे। इस दौरान मनमीत ने श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। वहीं लोक कलाकार एंव बालीवुड सिंगर स्वरूप खान ने हिंदी फिल्मों सहित राजस्थानी गीतों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। स्वरूप खान द्वारा गाये गये हिंदी और राजस्थानी गानों पर श्रोता झूम उठे और श्रोताओं ने जमकर हूटिंग की। इन गानों पर दी प्रस्तुति इस दौरान स्वरूप खान ने हिंदी फिल्मों के में प्रेम दा प्याला पी आया, तेरी रसके कमर, ठरकी छोकरों, जोगी, जोगी, लगन लगी सहित राजस्थानी गीत नखरालो देवरियो, घूमर, बन्ना रे बागा में झूला झूला, रामा पीर आदि लोकगीतों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। जिन पर श्रोता जमकर झूमें और राजस्थानी गानों व बालीवुड गीतों का भरपूर आनंद उठाया। देर रात तक चले बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट में बड़ी संख्या में शहरवासी जमे रहे। इस दौरान कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भी बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट का भरपूर लुफ्त उठाया और वे अपने समर्थकों के साथ देर तक कार्यक्रम में रुके रहे। वहीं कलेक्टर कानाराम, एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।